{"_id":"641d310252561b3561073f73","slug":"cyber-criminals-creates-fake-facebook-account-of-cm-sukhvinder-singh-sukhu-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhu: साइबर अपराधियों ने सीएम सुक्खू का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया, मांग रहे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhu: साइबर अपराधियों ने सीएम सुक्खू का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया, मांग रहे पैसे
Fri, 24 Mar 2023 09:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 24 Mar 2023 09:41 PM IST
सार
डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी खाता बनाने के इस मामले में फेसबुक को लिखित पत्र भेजा गया है। इसमें साइबर अपराधी का नाम बताने और फर्जी खाते को ब्लॉक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
सीएम सुक्खू का फर्जी फेसबुक अकाउंट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का फेसबुक पर फर्जी खाता बनाया गया है। इस मामले में ठग की आईडी डिटेल मांगी गई है। यह मामला मुख्यमंत्री से जुड़ा होने के कारण प्रदेश साइबर क्राइम पुलिस ने संज्ञान लेकर खुद कार्रवाई शुरू की है। यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नाम से बनी फेसबुक आईडी पिछले दिनों हैक की गई।
विज्ञापन
इसमें गूगल पे नंबर और पैसे भेजने जैसे संदेश भेजे जा रहे हैं। इस पर डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी खाता बनाने के इस मामले में फेसबुक को लिखित पत्र भेजा गया है। इसमें साइबर अपराधी का नाम बताने और फर्जी खाते को ब्लॉक करने के लिए कहा गया है। सीएम ने भी कहा कि पुलिस इस बारे में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन