{"_id":"670cc378360e888b7b024c18","slug":"cyber-criminals-are-active-fake-links-are-being-sent-to-dupe-multinational-companies-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: साइबर अपराधी सक्रिय, मल्टी नेशनल कंपनियों के ठगी के लिए भेजे जा रहे फर्जी लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: साइबर अपराधी सक्रिय, मल्टी नेशनल कंपनियों के ठगी के लिए भेजे जा रहे फर्जी लिंक
Mon, 14 Oct 2024 12:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:39 PM IST
सार
शातिर लोगों को बंपर ऑफर्स का लालच देकर जाल में फंसा रहे हैं। साइबर पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
साइबर ठगी (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारी सीजन के चलते साइबर अपराधी सक्रिय हैं। शातिर लोगों को बंपर ऑफर्स का लालच देकर जाल में फंसा रहे हैं। साइबर पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि ऑनलाइन शॉपिग करने के लिए लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। साइबर शातिर फर्जी मल्टी नेशनल कंपनियों के नाम की फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स तैयार कर लोगों को कई तरह के आकर्षक प्रलोभन दे रहे हैं।
विज्ञापन
इसके तहत फेक लिंक, व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम और अन्य माध्यमों से भेजे रहे हैं। वे छूट के ऑफर तक दे रहे हैं। इसके साथ ही बैंकों के नाम से भी महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने के लिए शून्य ब्याज दर पर कर्ज देने के ऑफर दिए जा रहे हैं। साइबर पुलिस ने इसको लेकर लोगों को अलर्ट किया है। डीआईडी मोहित चावला ने जनता से अपील की कि आधिकारिक वेबसाइट्स से शॉपिंग करें। व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर भेजे लिंक को क्लिक न करें। ब्यूरोया फाइल को इंस्टॉल करने से बचें। ऑनलाइन शॉपिंग में जरा सी चूक भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन