फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cyber Crime: One crore rupees sent to three dozen accounts of miscreants through more than 100 transactions

Cyber Crime: 100 से अधिक ट्रांजेक्शन से शातिरों के तीन दर्जन खातों में भेजे एक करोड़ रुपये, ऐसे हुई ठगी

Tue, 26 Nov 2024 10:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Nov 2024 10:08 AM IST
सार

 मंडी के एक सेवानिवृत्त अधिकारी से हुई एक करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर पुलिस थाना मध्य जोन की टीम जांच करते हुए तथ्य जुटा रही है। 

विज्ञापन
Cyber Crime: One crore rupees sent to three dozen accounts of miscreants through more than 100 transactions
साइबर ठगी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के एक सेवानिवृत्त अधिकारी से हुई एक करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर पुलिस थाना मध्य जोन की टीम जांच करते हुए तथ्य जुटा रही है। सेवानिवृत्त अधिकारी को राशि वापस दिलाने के नाम पर शातिर झांसा देते रहे और पैसे लेते रहे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal News: परवाणू से शिमला तक 6,800 करोड़ में बनेगा 38 किलोमीटर लंबा रोपवे
विज्ञापन


गिफ्ट में ब्रिटिश पौंड होने की सूचना से पीड़ित भी कर चुकाने की एवज में शातिरों की ओर से मांगी गई राशि को भेजता रहा। मामले में खुलासा हुआ है कि 100 से अधिक ट्रांजेक्शन से शातिरों के तीन दर्जन खातों में एक करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर हुई है। शातिरों के खातों में पड़ी धनराशि को फ्रीज करवाने के लिए विभिन्न बैंकों से पत्राचार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चैट को भी अपने कब्जे में लिया
पीड़ित सेवानिवृत्त अधिकारी ठगी की राशि वापस मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये हुई चैट को भी अपने कब्जे में लिया है। जांच को पुख्ता बनाने के लिए इन दिनों दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता फेसबुक के माध्यम से एक विदेशी महिला के संपर्क में आया था।

करों के नाम पर उससे लगभग 20 लाख रुपये ठग लिए
जिसने उसे एक उपहार भेजा। उपहार को कस्टम से प्राप्त के लिए विभिन्न करों के नाम पर उससे लगभग 20 लाख रुपये ठग लिए। बाद में शातिर दूतावास का कर्मचारी बताकर सक्रिय हुए। पहले दी गई गई रकम को वापस पाने के लिए पीड़ित सेवानिवृत्त अधिकारी ने ठगों को करीब 80 लाख रुपये और विभिन्न ट्रांजेक्शनों से भेज दिए। इस तरह कुल एक करोड़ रुपये उससे शातिरों ने ठग लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed