फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cyber Crime: Former CPS Neeraj Bharti was duped online, one lakh rupees were defrauded in the name of advance

Cyber Crime: पूर्व सीपीएस नीरज भारती के साथ ऑनलाइन ठगी, गोवा के रिजॉर्ट में एडवांस बुकिंग के नाम पर एक लाख ठगे

Sat, 18 Jan 2025 09:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jan 2025 09:13 PM IST
सार

कृषि मंत्री चंद्र कुमार के पुत्र व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव(सीपीएस) नीरज भारती के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Cyber Crime: Former CPS Neeraj Bharti was duped online, one lakh rupees were defrauded in the name of advance
पूर्व सीपीएस नीरज भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि मंत्री चंद्र कुमार के पुत्र पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) नीरज भारती के साथ ऑनलाइन रिजॉर्ट बुक करवाने के नाम पर एक लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता भारती के मुताबिक उन्होंने हाल ही में गोवा में रिजॉर्ट बुक करवाने के लिए गूगल पर ऑनलाइन सर्च किया। इस दौरान उन्हें ऑनलाइन कारा विला रिजॉर्ट की वेबसाइट दिखाई दी। यहां पर उन्होंने कमरे बुक करवाने के लिए एडवांस बुकिंग के नाम पर करीब एक लाख रुपये की रकम जमा करवा दी।

विज्ञापन


बाद में छानबीन करने पर उन्हें पता चला कि गोवा में इस नाम का रिजॉर्ट ही नहीं है। उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो छोटा शिमला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति ने अपने खाते में पैसे डलवाकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गूगल पर कई फर्जी वेबसाइट
प्रदेश में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसमें ऑनलाइन सामान मंगवाने और होटल बुकिंग के दौरान लोगों के साथ ठगी हो रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि गूगल पर हजारों फर्जी वेबसाइट हैं, जो साइबर अपराधियों ने चार से पांच हजार रुपये में डोमेन लेकर तैयार कर रखी हैं। लोगों को ऑनलाइन सामान की खरीदारी सत्यापित (वैरिफाइड) वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट से ही करनी चाहिए। एचपीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी के सहायक आचार्य सुनील ने बताया कि वेबसाइट सर्च करते समय उसके एड्रेस को जांच लें कि वह एचटीटीपीएस है या नहीं। अगर ऐसा नहीं हैं तो यह सुरक्षित नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed