फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cyber Crime: 40 complaints of fraud in one day in Mandi Himachal, People are advised to keep these things in m

Cyber Crime: हिमाचल के मंडी में एक दिन में ठगी की 40 शिकायतें, लोगों को इन सात बातों का ध्यान रखने की सलाह

Fri, 06 Oct 2023 10:12 AM IST
Krishan Singh राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Oct 2023 10:12 AM IST
सार

प्रदेश में ठगी का खेल जारी है। मामले बढ़ते जा रहे हैं। लाख अपील के बाद लोग आसानी से शातिरों का शिकार हो रहे हैं। मंडी साइबर थाना में एक दिन में ठगी की 40 शिकायतें पहुंची हैं।

विज्ञापन
Cyber Crime: 40 complaints of fraud in one day in Mandi Himachal, People are advised to keep these things in m
साइबर अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में ठगी का खेल जारी है। मामले बढ़ते जा रहे हैं। लाख अपील के बाद लोग आसानी से शातिरों का शिकार हो रहे हैं। मंडी साइबर थाना में एक दिन में ठगी की 40 शिकायतें पहुंची हैं। ठगी होने पर पीड़ित पुलिस के पास अपनी धनराशि के लिए पहुंच रहे हैं। मंडी साइबर पुलिस थाना पांच लाख रुपये से अधिक ठगी मामलों में ही जांच पड़ताल करता है। जबकि इससे छोटे मामले संबंधित थानों को प्रेषित किए जा रहे हैं। छोटी ठगी के मामले में एक मामला ऐसा भी है, जिसमें शिकायतकर्ता दो हजार रुपये ठगने की शिकायत लेकर थाना पहुंचा है। पांच लाख रुपये से अधिक ठगी मामलों की बात करें तो मंडी साइबर थाना में सात मामले दर्ज हुए हैं। इनमें न्यूनतम पांच लाख रुपये से अधिकतम 76 लाख रुपये ठगी मामले शामिल हैं। इन सात मामलों में कुल दो करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि ठगने के आरोप हैं।

विज्ञापन


ठगी के मामलों की संख्या को देखते हुए पुलिस अधिकारी भी चिंतित हैं। विभिन्न माध्यमों से ओटीपी साझा न करने या किसी को बिना जांच परखे धनराशि न देने की जानकारी लगातार हर उपभोक्ता को दी जा रही है। बावजूद अधिकतर मामलों में धनराशि खुद उपभोक्ता की तरफ से शातिरों को दी जा रही है। शिकायतों का बढ़ता दबाव भी पुलिस के लिए चुनौती है। ठगी की शिकायतों में लगातार इजाफा हो रहा है। चंद रुपये की खातिर या लालच में अपनी जानकारी शातिरों से शेयर कर देते हैं और फिर ठगी का शिकार हो जाते हैं।बता दें कि मंडी साइबर पुलिस थाना में मंडी के अलावा कुल्लू, लाहौल-स्पीति, बिलासपुर और हमीरपुर जिले आते हैं। इन जिलों से शिकायतें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे बचें
निजी जानकारी, ओटीपी समेत अन्य जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
कुछ धनराशि लगाकर हाई रिटर्न के वायदे पर जांच परखकर ही निवेश करें।
किसी भी कस्टमर केयर का नंबर केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट से ही लें।
फोन पर लाभ मिलने के झांसे में न आएं और जांच परख कर ही सब करें।
यदि कोई ब्लैकमेलिंग कर फोन पर रुपये मांगता है तो पुलिस में शिकायत दें। रुपये न दें।
सरकारी योजनाओं के नाम पर कोई धनराशि कहीं भी जमा न करवाएं।
ऑनलाइन पेमेंट एप्स से भुगतान करते हुए सतर्क रहें।

मंडी साइबर पुलिस थाना में छोटी ठगी की अधिक शिकायतें मिल रही हैं। लोग जागरूकता बरत कर ठगी से बच सकते हैं। लोग सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के निवेश करने से पहले वेरिफाई जरूर करें।-मनमोहन सिंह, एएसपी, साइबर अपराध मंडी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed