फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   curfew pass

मजदूरों को बनाए पास

Mon, 20 Apr 2020 09:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
curfew pass
प्रशासन ने बनाए मजदूरों और
विज्ञापन

आढ़तियों के 106 कर्फ्यू पास
पास न होने से ढली मंडी नहीं पहुंच पा रहे थे सैकड़ों मजदूर
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया जिला प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कर्फ्यू पास न बनने से बेकार बैठे सैकड़ों मजदूरों को लेकर सोमवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने आनन-फानन में मजदूरों और आढ़तियों के 106 कर्फ्यू पास जारी कर दिए।
कृषि उपज विपणन समिति की ओर से जिला प्रशासन को कर्फ्यू पास बनाने के लिए सूची सौंपी थी। अमर उजाला की खबर पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा भी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और जिला प्रशासन से लंबित पड़े कर्फ्यू पास बनवाने का मुद्दा उठाया। हालांकि अभी अधिकतर मजदूरों के कर्फ्यू पास नहीं बन पाए हैं। सब्जी मंडी में काम करने वाले अधिकतर मजदूर बिलासपुर जिला के नम्होल सहित आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। दूसरी जिले में फंसे होने के कारण मजदूर शिमला नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रण के चलते लगाए कर्फ्यू और लॉक डाउन के कारण करीब 600 मजदूर ढली मंडी नहीं पहुंच पा रहे। हर साल सब्जी और सेब सीजन के लिए बिलासपुर से भारी संख्या में मजदूर शिमला की ढली सब्जी मंडी और भट्ठाकुफर फल मंडी आते हैं। सब्जी सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। रोजाना डेढ़ सौ से दो सौ टन सब्जियां मंडी पहुंच रही हैं। मंडी में मजदूरों के उपलब्ध न होने से ग्रेडिंग, पैकिंग का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मंडी की आढ़ती एसोसिएशन भी मजदूरों की कमी के कारण पेश आ रही समस्या का मुद्दा उठा चुकी है। मजदूरों की पल्लेदार यूनियन के अध्यक्ष मदनलाल ने कहा कि कर्फ्यू के कारण शिमला नहीं जा पा रहे हैं। घर में बेकार बैठना पड़ रहा है। प्रशासन कर्फ्यू पास उपलब्ध करवाता है तो तुरंत मजदूर काम करने के लिए सब्जी मंडी पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन के समक्ष उठाया है मामला : नरेश
कृषि उपज विपणन समिति शिमला एवं किन्नौर (एपीएमसी) के चेयरमैन नरेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को उन्होंने निजी तौर पर जिला प्रशासन के समक्ष मजदूरों के लिए कर्फ्यू पास जारी करने का मामला उठाया है। प्रशासन ने कर्फ्यू पास जारी करने का आश्वासन दिया है।

बना दिए हैं सभी पास : नेगी
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) संदीप नेगी ने बताया कि एपीएमसी की ओर से कर्फ्यू पास बनाने के लिए जो सूची जिला प्रशासन को सौंपी थी उसके अनुसार सभी पास बना दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed