{"_id":"6a131e8f56dea66628054750","slug":"cultural-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-726711-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मां रत्नों नू आवाजा मारदा... भजनों पर झूमी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मां रत्नों नू आवाजा मारदा... भजनों पर झूमी महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बालक नाथ मंदिर जाखू में 54वें वार्षिकोत्सव में उमड़े हजारों श्रद्धालु
श्रद्धालुओं ने टीकी, गोल-गप्पे और मामोज सहित विभिन्न व्यंजनों का चखा स्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर जाखू शिमला में रविवार को 54वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मां रत्नों नू आवाजा मारदा सहित अन्य भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर मंदिर में भंडारा भी लगाा गया। टीकी, गोल-गप्पे और मामोज सहित अन्य व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन करने के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शहरी विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति डाली गई जिसमें मंदिर समिति के सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। होशियारपुर की कीर्तन मंडली के प्रसिद्ध गायक शाही मन ने दिनभर मंदिर में भजन गाकर भक्तिमय माहौल बनाए रखा। राम बाजार जेबीडी युवा मंडल की ओर से आइसक्रीम, मैंगो शेक, फ्रूट क्रीम, टीकी, शरबत, लस्सी, बेलपुरी, चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक्स, गोल-गप्पे और जलेबी के स्टॉल लगाए गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवान भी तैनात रहे। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर पहुंचने के लिए एचआरटीसी की अतिरिक्त टैक्सियां चलाई गईं।
इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रधान राकेश पुरी, महासचिव नरेंद्र शर्मा, उपप्रधान प्रीतम चंद शर्मा व बलदेव गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्म चंद, सचिव किशन चंद शर्मा, संयोजक किशोरी लाल शर्मा, प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र खुल्लर, सतदेव और रवि मौजूद रहे।