फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cu meritorious students will receive degrees by Wearing a Himachali cap or saffron-colored turban

हिमाचली टोपी या केसरिया रंग की पगड़ी पहनकर डिग्री लेंगे केंद्रीय विवि के मेधावी

Fri, 23 Aug 2019 12:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Aug 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
cu meritorious students will receive degrees by Wearing a Himachali cap or saffron-colored turban

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने 20 सितंबर को प्रस्तावित पांचवें दीक्षांत समारोह के लिए डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड तय किया है। मेधावी विद्यार्थी और शोधार्थी हिमाचली टोपी या पगड़ी पहनकर डिग्री प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन पगड़ी केसरिया रंग की होनी अनिवार्य है।

विज्ञापन


इसके अलावा सफेद रंग का पूरी बांहों वाला कुर्ता डिग्री लेने वाले मेधावियों को दीक्षांत समारोह में पहनना होगा। मेधावी अंगवस्त्र और हिमाचली टोपी विवि की सहकारी समिति के कार्यालय से खरीद सकते हैं। इसके लिए कुछ राशि जमानत के रूप में जमा करनी होगी।
विज्ञापन


साथ ही प्रतीकात्मक शुल्क देना होगा। कुर्ता और पगड़ी की व्यवस्था विद्यार्थियों को स्वयं करनी होगी। उधर, केंद्रीय विवि के कुलसचिव डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड फाइनल किया है। मेधावी हिमाचली टोपी या केसरिया पगड़ी पहनकर डिग्री ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 650 मेधावी होंगे सम्मानित
केंद्रीय विवि के पांचवेें दीक्षांत समारोह वर्ष 2017 और 2018 के लगभग 650 से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। मेेधावियों में पीएचडी डिग्री प्राप्त करने वाले, प्रत्येक अध्ययन कार्यक्रम में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी और प्रत्येक डिप्लोमा में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed