फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Csk Himachal Pradesh Agriculture University Palampur may be promoted to central Agriculture university

कृषि विवि पालमपुर को केंद्रीय कृषि विवि बनाने की कवायद तेज

Fri, 09 Oct 2020 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Oct 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Csk Himachal Pradesh Agriculture University Palampur may be promoted to central Agriculture university
फाइल फोटो

कृषि विवि पालमपुर को केंद्रीय कृषि विवि बनाने को लेकर एग्रीकल्चर सांइटिस्ट फोरम ने कवायद तेज कर दी है। फोरम की ओर से गठित कमेटी ने भारतीय सरकार को अपनी सिफारिशें भी भेज दी हैं। उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के मध्य में पालमपुर का स्थित होना आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता और विश्वविद्यालय का अब तक का उत्कृष्ट प्रदर्शन पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के रूप में स्तरोन्नत करने के प्रमुख बिंदु हैं।

विज्ञापन


समिति ने 14 सूत्रीय बिंदुओं को लेकर अपनी संस्तुति दी है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने हर एग्रो क्लाइमेटिक रीजन के आधार पर एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, जिसके तहत हिमाचल, उत्तराखंड तथा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश आते हैं, जिसमें एक केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


इसे देख एग्रीकल्चर साइंटिस्ट फोरम ने एक कमेटी का गठन पूर्व शोध निदेशक प्रो. एसके शर्मा के नेतृत्व में किया है। समिति में डॉ. एके पांडा, डॉ. एनके संख्यान, डॉ. संजय शर्मा व डॉ. प्रवीण शर्मा को शामिल किया गया है। एग्रीकल्चर साइंटिस्ट फोरम के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि एग्रीकल्चर साइंटिस्ट फोरम ने केंद्रीय कृषि विवि की स्थापना के लिए समिति की सिफारिशों को भी अपनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed