फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cs Prabodh Saxena said – Preparations complete for fair and peaceful elections in Himachal

Himachal Elections: प्रबोध सक्सेना बोले- हिमाचल में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण

Wed, 03 Apr 2024 07:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Apr 2024 07:43 PM IST
सार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी राजनीतिक दलों और अन्य हितधारकों को समान अवसर प्रदान करने के साथ-साथ निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं प्रलोभन मुक्त निर्वाचन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

विज्ञापन
cs Prabodh Saxena said – Preparations complete for fair and peaceful elections in Himachal
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को लोकसभा निर्वाचन और उपचुनाव के दृष्टिगत विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अंतरराज्यीय वीडियो कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी राजनीतिक दलों और अन्य हितधारकों को समान अवसर प्रदान करने के साथ-साथ निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं प्रलोभन मुक्त निर्वाचन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन और छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाले उपचुनावों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त निर्वाचन सुनिश्चित करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


प्रबोध सक्सेना ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत करवाया कि किसी भी प्रकार के फर्जी मतदान, अवैध शराब या नशीली दवाओं के कारोबार को रोकने के लिए विभिन्न प्रवेश स्थानों और खुली अंतरराज्यीय सीमा को सील करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय अपनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए फ्रीबीज, पैसे के लेन-देन और मादक पदार्थों की तस्करी इत्यादि रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था शांतिपूर्ण है और पड़ोसी राज्यों के साथ उपायुक्त स्तर पर पहले दौर की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। पेड न्यूज और भड़काउ भाषणों के अनुश्रवण के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रूप से निगरानी की जा रही है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्रों पर गश्त और जांच बढ़ाई गई है।

सभी फील्ड स्टाफ को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य राज्यों से भी पत्राचार कर उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने का आग्रह किया गया है। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार, शराब, धन आदि के मुक्त प्रवाह को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ पुलिस अधीक्षक स्तर पर 25 बैठकें, उप-पुलिस अधीक्षक के स्तर पर 17 बैठकें और पुलिस महानिरीक्षक स्तर पर एक बैठक आयोजित की गई है।


उन्होंने कहा कि उन पड़ोसी राज्यों के साथ सीमाएं सील की जाएंगी जहां पहले चरण में चुनाव आयोजित होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं प्रलोभन मुक्त चुनाव करवाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। बैठक में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ओंकार चंद, प्रधान सचिव आबकारी देवेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभिषेक त्रिवेदी, आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी यूनुस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed