फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cryptocurrency fraud case: Preparation to declare the accused who fled to Dubai as fugitives

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: दुबई भागे आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी

Sat, 16 Dec 2023 12:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Dec 2023 12:07 PM IST
सार

करोड़ों रुपये की इस ठगी के मामले में अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन आरोपियों के खिलाफ चार्चशीट तैयार हो रही है। 

विज्ञापन
Cryptocurrency fraud case: Preparation to declare the accused who fled to Dubai as fugitives
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में दुबई भागे दोनों आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी चल रही है। पुलिस एसआईटी इस मामले को मजबूती के साथ हाईकोर्ट में रखने जा रही है। दोनों आरोपियों में मंडी का सुभाष और मेरठ का इंजीनियर हैं। 2500 करोड़ रुपये के इस ठगी मामले में चार मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं। इनमें हेमराज, अभिषेक और सुखदेव पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं, मेरठ के इंजीनियर ने ठगी के चार सॉफ्टवेयर तैयार किए है।

विज्ञापन


करोड़ों रुपये की इस ठगी के मामले में अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन आरोपियों के खिलाफ चार्चशीट तैयार हो रही है। एसआईटी ने इसको लेकर अभियोजन विभाग से मंजूरी मांगी है। इसी सप्ताह इसे जिला कोर्ट शिमला में दायर किया जाना है। उल्लेखनीय है कि मेरठ के इंजीनियर को पकड़ने के लिए पुलिस ने उत्तर प्रदेश में चार बार दबिश दी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। अब हिमाचल पुलिस को जानकारी मिली है कि यह आरोपी भी दुबई भाग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed