{"_id":"655df0bec57e22faf60852a9","slug":"cryptocurrency-fraud-case-legal-opinion-sought-to-file-charge-sheet-against-three-accused-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर करने के लिए एसआईटी ने मांगी कानूनी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर करने के लिए एसआईटी ने मांगी कानूनी राय
Thu, 23 Nov 2023 11:07 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:07 AM IST
सार
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में अब तक 8 आरोपियों की चल-अचल संपत्तियां को जब्त किया जा चुका है। इस ठगी को अंजाम देने वाले चार मुख्य आरोपी हैं।
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी ठगी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में अभिषेक, सुखदेव और हेमराज के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर एसआईटी ने पुलिस विभाग से कानूनी राय मांग ली है। इसी सप्ताह हाईकोर्ट में आरोपपत्र दायर किए जाने हैं। हालांकि, मुख्य आरोपी सुभाष दुबई भाग गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ चार्जशीट अदालत में दायर होगी। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने इसका खुलासा किया है। करीब 2500 करोड़ के घोटाले में अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
अब तक इस मामले में 8 आरोपियों की चल-अचल संपत्तियां को जब्त किया जा चुका है। इस ठगी को अंजाम देने वाले चार मुख्य आरोपी हैं। इन चारों ने हिमाचल के लोगों को ठगने का जाल बुना। निवेशकों को जोड़ने वाले एजेंटों को कमीशन दी जाती थी। एसआईटी का मानना है कि ठगी का यह खेल वर्ष 2018 से चल रहा था। शुरुआत में आरोपियों ने कई लोगों को 11 महीने के बाद डबल पैसा भी दिया। बाद में जब लोगों को तीन साल बाद पैसा नहीं मिला तो पीड़ित पुलिस में शिकायतें करने लगे।
विज्ञापन
अभी मामले में होंगी और गिरफ्तारियां एसआईटी के मुताबिक इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होनी हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है। गिरफ्तारी के डर से कई आरोपी भूमिगत हो गए हैं, जबकि कई एजेंटों ने गिरफ्तारी के डर से लोगों को पैसा लौटाना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन