{"_id":"68f4e81ce67becfe850c13ca","slug":"crowds-thronged-the-markets-for-shopping-on-choti-diwali-shimla-news-c-92-1-ssml1001-146846-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: छोटी दिवाली पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: छोटी दिवाली पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी हुआ अच्छा कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। छोटी दिवाली के अवसर पर जिले के बाजारों में खासा उत्साह और रौनक देखने को मिली। त्योहारों के चलते बाजार रविवार को खुले रहे और लोगों ने जमकर खरीदारी की। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी छोटी दिवाली पर अच्छा कारोबार हुआ।
बिलासपुर शहर दिवाली की चमक से शनिवार को पूरी तरह जगमगा उठा। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों गांधी चौक, बस अड्डा बाजार, रोड सेक्टर और चेतना चौक में खरीदारों की लंबी कतारें लगीं। लोग देर शाम तक खरीदारी में व्यस्त रहे। इस बार बाजारों में पहले से अधिक रौनक देखने को मिली। हर दुकान दीपों, झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजी हुई नजर आई।
मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। बेसन लड्डू, बर्फी, पेड़ा, मिल्क केक और सोनपापड़ी की खूब बिक्री हुई। घरों की सजावट के लिए दीये, मोमबत्तियां, लाइट, पूजा सामग्री और लक्ष्मी–गणेश की मूर्तियों की भी अच्छी खरीदारी हुई। शाम होते-होते शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पटाखों के अस्थायी बाजारों में भी लोगों की अच्छी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए भी छोटी दिवाली लाभकारी रही। महिंद्रा शोरूम घुमारवीं के महाप्रबंधक प्रवीण शर्मा ने बताया कि छोटी दिवाली पर छह गाड़ियों की बिक्री हुई, जबकि धनतेरस पर भी अच्छा कारोबार रहा। टीवीएस एवी मोटर बिलासपुर के मालिक अतुल भोमले ने बताया कि छोटी दिवाली और धनतेरस पर 35 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। दुकानदारों के अनुसार यह त्योहार सीजन का सबसे सफल बिक्री दिन रहा, जिसने व्यापार में नई गति भर दी।