फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Crop insurance scheme biggest scam in the country: Asha Kumari

देश में फसल बीमा योजना सबसे बड़ा घोटाला: आशा कुमारी

Thu, 07 Feb 2019 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Feb 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
Crop insurance scheme biggest scam in the country: Asha Kumari

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने कहा कि देेश में फसल बीमा योजना सबसे बड़ा घोटाला है। फसल बीमा योजना से किसानों को कोई लाभ नहीं मिला और बीमा कंपनियों को मुनाफा हुआ है।

विज्ञापन


किसानों से प्रीमियम लिया जा रहा है और फसल के मुआवजे के नाम पर किसानों-बागवानों को कुछ नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को चर्चा का जवाब देंगे।
विज्ञापन


आशा कुमारी ने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज चंबा में डॉक्टर छोड़कर चले गए हैं। पूर्व प्रिंसिपल सरकार ने सस्पेंड कर दिया है और नए ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने सरकार को लिखकर दिया है कि उन्हें इस कॉलेज से किसी अन्य मेडिकल कॉलेज में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह जब विपक्ष में थे तो फैक्टर-2 का मामला जोर-शोर से उठाते थे लेकिन सत्ता में आते ही भूल गए। 

इन विधायकों ने उठाए ये मामले

सुंदरनगर से भाजपा विधायक राकेश जंवाल ने कहा कि कानून-व्यवस्था पर उंगली उठाने वाले कांग्रेस के लोगों को यह मालूम नहीं है कि उनके कार्यकाल में गुड़िया प्रकरण में पुलिस जेल में चली गई। पूर्व सरकार ने बदला बदली की भावना से काम करती रही।

कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के एक साथी यह कह रहे थे कि कांग्रेस में लड़ाई हो रही है।  कांग्रेस में नहीं, भाजपा में भी जमकर लड़ाई होती रही है। इस बीच विधायक राकेश सिंघा ने स्पष्ट किया कि गुड़िया केस को लेकर किसी विधायक ने उनका नाम लिया है।

उन्होंने कहा कि इस केस में कई मासूम जेल में हैं। विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि प्रदेश में एक साल में एक हजार आपराधिक मामले दर्ज हुए। जनमंच एक समस्या को सुलझाने की कीमत चार हजार रुपए पड़ रही है।

सुरेश शौरी ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के प्रयास कर रहे हैं। राकेश जंवाल ने कहा कि पूर्व सरकार के पास सड़कों की डीपीआर बनाने को पैसे नहीं थे। केंद्र सरकार ने डीपीआर को भी राशि दी। सुरेश कश्यप, कमलेश कुमारी, लखविंद्र राणा, बलबीर वर्मा, राजेंद्र गर्ग, राजेश ठाकुर, सुखराम और मोहन लाल बरागटा ने भी चर्चा में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed