फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crisis over free medicines being supplied patients in himachal

मरीजों को मिलने वाली मुफ्त दवाइयों पर संकट, ये है वजह

Thu, 20 Sep 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 20 Sep 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
crisis over free medicines being supplied patients in himachal

जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को मिलने वाली मुफ्त दवाओं पर संकट पैदा हो सकता है। अगर मांग के अनुसार जिला को बजट नहीं मिला तो मरीजों को बाजार से पैसे देकर बुखार तक की दवाइयां खरीदनी पड़ेगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग विभाग को हर साल दवाइयों के बजट के लिए जिले से डिमांड भेजी जाती है। इसमें जिलों की डिमांड का तीसरे हिस्से का बजट भी नहीं मिल रहा है। जितना बजट मिल रहा है, उससे खरीदी दवाइयां तीन महीने के अंदर ही खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन


उसके बाद स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों की डिस्पेंसरियों में दवाईयों को टोटा होना शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला से दवाइयों के बजट के लिए 20 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी गई थी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय से मात्र छह करोड़ रुपये जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने से नहीं मिल रहे विटामिन ए टेबलेट

crisis over free medicines being supplied patients in himachal

स्वास्थ्य विभाग की डिस्पेंसरियों में पिछले तीन महीनों से विटामिन ए तक की दवाई नहीं मिल रही है। बजट के अभाव के कारण स्वास्थ्य विभाग के स्टोरों में दवाइयां नहीं आ रही हैं। डिमांड के अनुसार बजट न मिलने के कारण दवाइयों पर संकट आ गया है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. आरएस राणा ने कहा कि जिले से दवाइयों के लिए 20 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी गई थी। इसमें से छह करोड़ रुपये ही मिले हैं। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दवाइयां मंगवाई जाएंगी। समीक्षा बैठक के दौरान भी स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष बजट का मामला रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed