{"_id":"592695ed4f1c1b9430536339","slug":"youth-murdered-at-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में युवक की बेरहमी से हत्या, नाले में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनाली में युवक की बेरहमी से हत्या, नाले में मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
Updated Thu, 25 May 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मनाली में एक युवक की हत्या कर दी गई है। इस युवक का शव नाले से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक पिछले तीन दिन से लापता था। अचानक बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि नाले में किसी युवक का शव पड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की तो पता चला कि यह लापता युवक का ही शव है। जांच के दौरान पाया गया कि किसी ने इसकी हत्या कर दी है। युवक के गर्दन पर तेजधार हथियार से हमले के भी निशान हैं।
विज्ञापन
इस ब्लाइंड मर्डर केस में अभी तक पुलिस को कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा है। मृतक युवक चंबा का रहने वाला था और मनाली में एडी हाइड्रो प्रोजेक्ट में कुक का काम करता था।
विज्ञापन
बीते दो तीन दिन से यह लापता था जिसके बाद पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। मगर यह लापता कैसे हुआ और किसने इसकी हत्या कर दी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।