फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth killed in a fight over sand mining, accused confessed to the crime

रेत खनन को लेकर मारपीट में गई युवक की जान, आरोपियों ने कबूला गुनाह

Sun, 15 Sep 2019 06:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 15 Sep 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in a fight over sand mining, accused confessed to the crime

पूह खंड के भगत नाले के पास रेत खनन को लेकर मारपीट के बाद नौ दिन से लापता नमज्ञा के खाब निवासी युवक सोनम का अभी भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का दावा है कि मामले में गिरफ्तार नौ आरोपियों ने हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपियों ने बताया है कि सात सितंबर देर रात रेत निकाले जाने पर झगड़ा हो गया। मारपीट में सोनम के सिर पर चोटें लगीं जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने शव को सतलुज नदी में फेंक दिया। सभी आरोपियों को और पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, आरोपियों के गुनाह कबूलने के बाद पुलिस ने भगत नाले से कड़छम जेएसडब्ल्यू डैम साइट तक चप्पा-चप्पा छान मारा लेकिन अभी सोनम का कोई अता-पता नहीं है।

पुलिस ने घटना स्थल पर मिले खून के धब्बे और जूतों समेत अन्य साक्ष्य जांच के लिए फोरेंसिक लैब जुन्गा भेज दिए हैं। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि आरोपियों ने सोनम की हत्या कबूल कर ली है। जुन्गा लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने सीबीआई जांच के लिए लिखा पत्र
सोनम के परिवार ने बीते शनिवार को रिकांगपिओ में धरना-प्रदर्शन कर चक्का जाम किया था। प्रशासन की ओर से सीबीआई जांच के आश्वासन पर ही परिजनों ने प्रदर्शन बंद किया। सहायक आयुक्त हर्ष अवनिंद्र ने बताया कि सोनम के पिता प्रकाश चंद के कहने पर प्रशासन ने सीबीआई जांच के लिए डिविजनल कमिश्नर शिमला को पत्र भेज दिया है। आगे की कार्रवाई शिमला डिविजनल कमिश्नर करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed