{"_id":"606e9e4d8ebc3ec4477c5b53","slug":"youth-arrested-with-six-kg-charas-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नाके पर यूपी के युवक से पकड़ी साढ़े छह किलो चरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने नाके पर यूपी के युवक से पकड़ी साढ़े छह किलो चरस
Thu, 08 Apr 2021 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 08 Apr 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
बजौरा चेक पोस्ट पर भुंतर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक से साढ़े छह किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार रात को पुलिस की टीम ने बजौरा नाके पर मनाली की तरफ से आ रही वोल्वो बस को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर बस में बैठा युवक घबरा गया।
विज्ञापन
शक होने पर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें छह किलो 528 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस के साथ धरे गए युवक की पहचान 20 वर्षीय खुशविंद्र मानपुर जिला बांदा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, वीरवार को युवक को कुल्लू कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन