{"_id":"5aa150ef4f1c1b75718b5e3c","slug":"youth-arrested-for-comment-against-mata-chaamunda-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां चामुंडा के खिलाफ टिप्पणी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां चामुंडा के खिलाफ टिप्पणी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां चामुंडा पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना पालमपुर में हुई गिरफ्तारी का पता चलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन
आरोप है कि योल इलाके के युवक ने मंगलवार रात को माता चामुंडा के खिलाफ अपने फेसबुक अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसका पता चलते ही विहिप कार्यकर्ताओं और अन्य युवक मंडलों ने पालमपुर में थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। हालांकि, युवक ने हमीरपुर में अपने फेसबुक आईडी हैक होने की भी शिकायत दर्ज करवाई है।
युवक ने माता चामुंडा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी लिखने से इंकार कर दिया है। पु
लिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है। विहिप के जिला महामंत्री संजीव कौंडल और अन्य कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन