फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   young man made 17 people including finance personnel hostage for mobile claim

युवक ने फाइनेंस कर्मियों समेत 17 लोगों को बनाया बंधक, ये है वजह

Thu, 19 Dec 2019 08:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Dec 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
young man made 17 people including finance personnel hostage for mobile claim
कार्यालय के बाहर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में बजाज फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में गुस्साए एक युवक ने खूब हंगामा किया। कार्यालय के बाहर ताला लगाकर करीब आधा घंटा तक लोगों को अंदर बंद कर दिया। इस दौरान 12 कर्मचारी और 5 ग्राहकों समेत 17 लोग भीतर थे। सूचना मिलने पर पांवटा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद उपभोक्ता से ताला खुलवाया और अंदर से लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एक 25 वर्षीय उपभोक्ता ने बजाज फाइनेंस कंपनी से करीब 31863 हजार का एक मोबाइल फाइनेंस करवाया है। यह फोन छह माह पहले लिया था, लेकिन अब मोबाइल खराब हो गया। इसके बाद युवक ने कंपनी से मोबाइल का क्लेम करने के लिए आवेदन किया। आनाकानी करने पर गुरुवार शाम को युवक कार्यालय में पहुंच गया। वह जब कंपनी अधिकारियों और कर्मचारियों की बात से संतुष्ट नहीं हुआ तो कार्यालय में बाहर से ताला जड़ दिया। इस दौरान भीतर ही कंपनी के 12 कर्मचारी व 5 उपभोक्ताओं समेत कुल 17 लोग फंस गए।
विज्ञापन


बात बिगड़ने पर बजाज फाइनेंस कंपनी के स्थानीय मैनेजर मनीष मौर्य ने पुलिस को सूचना दी। पांवटा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से कार्यालय का ताला खुलवाया। पुलिस ने बंधक बनाने वाले युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। देर शाम को खबर लिखे जाने तक पूछताछ जारी थी। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब सोमदत्त ने बताया कि सूचना मिली थी। इसके बाद टीम को मौके पर भेज दिया गया। एक कंपनी में युवक ने ताला लगाकर बंदी बना लिया था। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने कार्यालय का ताला खुलवाया। कार्यालय में बंदी बनाए गए लोगों को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed