फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   young man arrested with three fake currency notes in srimour himachal

दो हजार रुपये के तीन जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 18 Feb 2021 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Feb 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
young man arrested with three fake currency notes  in srimour himachal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

हिमाचल के सिरमौर जिले के नाहन शहर में खरीदारी के बहाने दो हजार रुपये के जाली नोट चलाने की कोशिश को दुकानदार की चतुराई ने नाकामयाब कर दिया गया है। नकली नोट चलाने आए उत्तराखंड के एक युवक को दबोच लिया गया है। जबकि एक युवक फरार हो गया। पकड़े गए युवक से एक ही सीरियल नंबर के दो-दो हजार रुपये के तीन नोट (6000 रुपये) बरामद किए गए हैं। विशेषज्ञों की प्रारंभिक जांच में यह नोट नकली पाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


देर शाम नाहन के गुन्नूघाट बाजार में दो युवकों ने तीन दुकानों से खरीदारी की और दो-दो हजार रुपये के नोट दिए। एक दुकानदार की चतुराई से युवक दबोचे गए। तीनों नोटों की मैचिंग की तो वे एक जैसे निकले। यहां तक कि उनके सीरियल नंबर भी एक ही थे। इस दौरान एक युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। लेकिन, निखिल नाम के युवक को दुकानदारों ने पुलिस बुलाकर मामला दर्ज करवा दिया। देर रात तक  कार्रवाई चली। बैंकों से जुड़े विशेषज्ञों की जांच में यह नोट नकली पाए गए। एएसपी बवीता राणा ने बताया कि उत्तराखंड के निखिल को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य युवक फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed