फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Workers eight month PF usurped by industry management, fraud case registered

कामगारों का आठ महीने का पीएफ हड़प गया उद्योग प्रबंधन, मामला दर्ज

Thu, 23 Jan 2020 06:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jan 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Workers eight month PF usurped by industry management, fraud case registered
सांकेतिक तस्वीर

हरोली विस क्षेत्र के तहत बाथू-बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र में एक उद्योग प्रबंधन पर कामगारों का पीएफ हड़पने का आरोप लगा है। संबंधित उद्योग ने आठ माह से कामगारों का प्रोविडेंट फंड जमा नहीं करवाया है। कामगारों के वेतन से हर माह पीएफ की राशि काटी जाती रही। इससे कामगारों के पीएफ की राशि लगभग तीन लाख पांच हजार हो गई है। प्रवर्तन अधिकारी एवं निरीक्षक कर्मचारी भविष्य निधि इंदु ज्योति चौहान की ओर से हरोली पुलिस थाने में शिकायत मिलने पर उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


बाथू-बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रणव प्लास्टिक उद्योग में बीते आठ माह से कामगारों की पीएफ की राशि काटी जाती रही, मगर उद्योग प्रबंधन ने इसे प्रोविडेंट फंड में जमा नहीं करवाया। प्रवर्तन अधिकारी एवं निरीक्षक कर्मचारी भविष्य निधि इंदु ज्योति चौहान ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उद्योग प्रबंधक ने मई 2019 से दिसंबर तक 3 लाख 5 हजार 404 रुपये का पीएफ जमा नहीं करवाया है। उधर, हरोली पुलिस थाने के एसएचओ रमन चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान हुआ खुलासा 
इनफोर्समेंट ऑफिसर बद्दी, इंदु ज्योति चौहान ने बताया कि बीते दिनों उक्त उद्योग का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान कामगारों की पीएफ राशि जमा नहीं करवाए जाने का खुलासा हुआ। पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। हर उद्योग प्रबंधन को हर माह 15 तारीख तक कामगारों के प्रोविडेंट फंड की राशि जमा करवानी होगी। अन्यथा, उद्योग प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed