फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   workers brought from outside state, fir against cold store company

बाहर से लाए कामगार, कोल्ड स्टोर कंपनी के खिलाफ केस

Tue, 02 Jun 2020 09:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jun 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
workers brought from outside state, fir against cold store company
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सोलन जिले में बनलगी कोल्ड स्टोर में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जांच में तीन लोग फर्जी तरीके से आए पाए गए हैं। इन्हें तीन अन्य लोगों के नाम पर लाया गया था। सभी कोल्ड स्टोर में काम कर रहे थे। पुलिस ने कोल्ड स्टोर प्रबंधन के खिलाफ जानकारी छिपाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोल्ड स्टोर में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आने के बाद कुठाड़ पुलिस चौकी की टीम जांच को पहुंची थी। जांच में खुलासा हुआ कि कोल्ड स्टोर में हरियाणा के रेवाड़ी से 16 लोग आए हैं। इनमें 12 लोगों के कोविड सैंपल लिए जा चुके हैं। पुलिस ने इन सभी कामगारों की व्यक्तिगत जांच की। इसमें ईश्वर पुत्र जीवन, दिनेश पुत्र मनी लाल व प्रवीण पुत्र लक्ष्मण के अनुमति पत्र पाए गए।
विज्ञापन


इनके स्थान पर प्रदीप, तुलसी व रविंद्र काम कर रहे थे, जिन्हें कंपनी में लाने की अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने कोल्ड स्टोर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त उपायुक्त शिव कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आने के बाद जांच शुरू की गई थी। तीन कामगार फर्जी तरीके से कंपनी में आए पाए गए हैं। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ भादंसं की धारा 188, 269, 270 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 51 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बिलासपुर से ड्यूटी पर पहुंच गया बिजली कर्मचारी

वहीं, दाड़लाघाट विद्युत बोर्ड कार्यालय के 23 लोगों के स्टाफ को एहतियात के तौर पर होम क्वारंटीन कर दिया गया है। कार्यालय को बंद कर सैनिटाइज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कार्यालय का एक कर्मचारी बिलासपुर में शादी समारोह में गया था। इसके वहां क्वारंटीन सेंटर से भागे बस परिचालक के संपर्क में आने की बात कही जा रही है। कर्मचारी बिलासपुर से सीधे ड्यूटी पर पहुंच गया।

एहतियात के तौर पर कार्यालय स्टाफ ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी और विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी। सभी कर्मचारियों के मंगलवार को सैंपल लिए जाएंगे, जिन्हें जांच के लिए कसौली भेजा जाएगा। उधर, विद्युत बोर्ड के एसडीओ ओमप्रकाश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के बाद होम क्वांरटीन किए गए स्टाफ सदस्यों के मंगलवार को सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए सभी कर्मचारियों के नाम और पता मांगा गया है। वह स्वयं होम क्वारंटीन हैं।

होम क्वारंटीन किया है स्टाफ
बीएमओ अर्की राधा शर्मा ने बताया कि विद्युत कार्यालय दाड़लाघाट में कार्यरत समस्त स्टाफ को होम क्वारंटीन रहने के आदेश दे दिए हैं। बिलासपुर प्रशासन ने बताया था कि दाड़लाघाट में कार्यरत कर्मी  बिलासपुर में किसी शादी समोरह के लिए गया था जिस कारण सुरक्षा के आधार पर समस्त स्टाफ को होम क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed