फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Worker murdered in Solan's arki, attempt to burn the dead body

अर्की में पैसों के लेनदेन को लेकर मजदूर की हत्या, शव जलाने का प्रयास

Tue, 14 Jul 2020 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, अर्की(सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Worker murdered in Solan's arki, attempt to burn the dead body
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सोलन जिले के अर्की में एक प्रवासी मजदूर की हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है। अर्की की प्लानिया पंचायत के गोरी गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर मजदूर के दो रिश्तेदारों ने ही वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों घटनास्थल से फरार हो गए। इनमें से एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने शिमला-मंडी एनएच पर पकड़ लिया है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रघुसदा पूर्ण निवासी तीशई तहसील सतरकटईया जिला सिरसा (बिहार) के रूप में की है। वहीं, हत्या के आरोपी मजदूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और बिहार के ही निवासी हैं। एक चचेरा साला और दूसरा चचेरा भाई है।

विज्ञापन


यह तीनों एक ही किराये के कमरे में रहते थे। आरोपी दीप नारायण मौके से फरार है, जबकि राम प्रसाद पकड़ा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्लानिया पंचायत के समीप एक ठेकेदार ने सड़क निर्माण का कार्य चला रखा है। इसमें तीनों प्रवासी मजदूर कार्य कर रहे थे। सोमवार देर रात तीनों मजदूरों में पैसे को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दो मजदूरों ने अपने ही साथी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को झाड़ियों में जलाने की कोशिश की गई।डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया था। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शिमला से फोरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है, जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed