फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women nude xray in aastha hospital hamirpur himachal.

महिला के कपड़े उतरवाकर एक्स-रे लेने पर बवाल

Sun, 31 Jan 2016 09:40 AM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
women nude xray in aastha hospital hamirpur himachal.

हिमाचल के हमीरपुर जिले से सटे एक निजी अस्पताल में महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला अपनी टूटी हुई बाजू का एक्स-रे करवाने के लिए शनिवार को अपने पति के साथ हमीरपुर में एक निजी अस्पताल में गई थी। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ ने महिला को बाजू का एक्स-रे करवाने के लिए अस्पताल के ही एक्स-रे कक्ष में टेक्नीशियन के पास भेजा।

विज्ञापन


एक्स-रे टेक्नीशियन ने पहले महिला की टूटी बाजू का एक्स-रे किया। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसे कपड़े उतारने को कहा गया। टेक्नीशियन ने कहा कि शरीर के निचले हिस्से का भी एक्स-रे किया जाना है। एक्स-रे के बाद महिला डॉक्टर के कमरे में गई।
विज्ञापन


जहां पर महिला ने उनसे दोनों एक्स-रे दिखाने को कहा। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने तो एक ही एक्स-रे लिखा था। महिला ने कहा कि उसके दो एक्स-रे लिए गए हैं। इसके बाद डॉक्टर ने एक्स-रे टेक्नीशियन को कमरे में बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से फरार हो गया टेक्नीशियन

women nude xray in aastha hospital hamirpur himachal.

कमरे में आने के बाद टेक्नीशियन मौके से भाग गया। महिला ने बताया कि शिकायत सुनने के बाद वे डॉक्टर भी बिना कुछ बोले चले गए। इसके बाद महिला के पति ने पुलिस को 100 नंबर पर शिकायत दी। महिला का आरोप है कि शिकायत के बावजूद ढाई घंटे तक कोई भी पुलिस कर्मचारी अस्पताल नहीं पहुंचा। इसके बाद महिला अपने पति के साथ पुलिस थाना पहुंची और उसने केस दर्ज करा दिया।

महिला ने न्याय न मिलने पर महिला आयोग और न्यायालय जाने की चेतावनी दी है। इस बारे में जब अस्पताल का पक्ष जानने की गई तो अस्पताल प्रबंधन ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। अस्पताल एक रसूखदार व्यक्ति का बताया जा रहा है।

पुलिस को 100 नंबर पर सूचना मिली थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अस्पताल के एक्स-रे टेक्नीशियन के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। -राजेंद्र कुमार, एसएचओ, पुलिस थाना हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed