{"_id":"596dc9364f1c1b545a8b4cc7","slug":"woman-trafficking-case-at-sirmaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बेचने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस भी हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बेचने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस भी हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Tue, 18 Jul 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में महिला बेचकर जबरन कथित तौर पर शादी करवाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। शिकायतकर्ता महिला भी मामले में आरोपी बनाई जा सकती है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शिकायतकर्ता महिला ने हरियाणा में पहले भी दो-तीन जगह शादी की थी। यहां से पैसे आदि लेकर भाग आई। पुलिस ने हरियाणा के सोनू और एक अन्य युवक रवि को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बकौल, पीड़ित महिला ने सोनू के साथ उसकी जबरन शादी करवाई गई थी। महिला की जबरन शादी करवाने वाली दो महिलाओं और एक युवक को न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश हुए हैं। हरियाणा से गिरफ्तार दोनों युवक पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। कुछ दिन पहले एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसे हरियाणा में बेचा गया और जबरन शादी करवाई गई।
विज्ञापन
इसके बाद उसके साथ दुराचार किया गया। पीड़ित ने दो महिलाओं और एक युवक पर उसे बेचने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस टीम ने हरियाणा पहुंचकर पूछताछ की तो पता चला कि शिकायतकर्ता महिला पहले भी हरियाणा में शादी कर चुकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शादी करवाने के बाद दोनों महिलाओं को बीस हजार रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद महिला वहां से वापस आ गई। हरियाणा में मामला दर्ज हुआ। महिला से शादी करने वाले हरियाणा के युवाओं ने इस दौरान जो पैसा या गहने आदि दिए थे, उसकी कुल राशि (लगभग 85 हजार रुपये) लौटाने के बाद समझौता हो गया। पीड़ित को भी 16 हजार उन्हें देने पड़े। इसके बाद महिला ने नाहन थाना में शिकायत दर्ज करवा दी।
पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया तो शिकायतकर्ता की भूमिका भी संदेह के घेरे में पाई गई। उधर, एसएचओ सदर जसवीर सिंह ने बताया कि महिला पहले भी हरियाणा में एक-दो जगह शादी कर चुकी है। पुलिस जांच कर रही है।
उसे भी आरोपी बनाया जा सकता है। दुराचार मामले में मेडिकल करवाने के बाद ही पता चलेगा कि गिरफ्तार दोनों युवक आरोपी है या नहीं। एसपी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि शिकायतकर्ता पर भी मामला दर्ज किया जा सकता है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जहां महिला ने पहले शादी की थी, वहां के लोगों से भी पूछताछ होगी।