फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman took pension of nine lakh rupees by becoming Brother's wife in sangrah himachal

जेठ की पत्नी बनकर डकारी पौने नौ लाख पेंशन

Fri, 01 Feb 2019 10:14 AM IST
अरविन्द ठाकुर योगेंद्र कपिला, अमर उजाला, संगड़ाह (सिरमौर)
योगेंद्र कपिला, अमर उजाला, संगड़ाह (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 01 Feb 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
woman took pension of nine lakh rupees by becoming Brother's wife in sangrah himachal

जनपद सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र की एक महिला ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जेठ की पत्नी बनकर वर्षों तक सरकारी पेंशन डकार कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया है। महिला 2005 से अप्रैल 2018 तक लगभग पौने नौ लाख रुपये की पेंशन ले चुकी है।

विज्ञापन


विजिलेंस ने जांच-पड़ताल के पश्चात इस मामले को जिला पुलिस के सुपुर्द किया है। जिसके बाद संगड़ाह थाना में महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, अभी तक महिला की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार बागवानी विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की वर्ष 2005 में मृत्यु हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे किया फर्जीवाड़ा

woman took pension of nine lakh rupees by becoming Brother's wife in sangrah himachal

इसके पश्चात मृतक के छोटे भाई की पत्नी ने को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पत्नी दर्शाकर कई वर्षों तक पेंशन ली गई। वर्ष 2017 में विजिलेंस में इसकी शिकायत की गई थी।

जिसकी पूरी जांच पड़ताल के पश्चात विजिलेंस ने एसपी सिरमौर को मामला ट्रांसफर किया है। पुलिस के अनुसार विजिलेंस ने जांच में पंचायत रिकार्ड के मुताबिक महिला को मृतक कर्मचारी के छोटे भाई की पत्नी पाया है। महिला एक जून 2005 से एक अप्रैल 2018 तक पेंशन लेती रही।

अब तक वह 8,83, 245 रुपये की पेंशन ले चुकी है। एचएचओ संगड़ाह जीत राम भारद्वाज ने बताया कि विजिलेंस से ट्रांसफर हुए केस के आधार पर पुलिस ने भादंसं की धारा 466, 468, 471 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed