{"_id":"f459a768536213b59c79e1c99aeaa133","slug":"woman-ran-away-with-his-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के सामने ही प्रेमी संग भाग गई विवाहिता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के सामने ही प्रेमी संग भाग गई विवाहिता
ब्यूरो/ अमर उजाला, तीसा (चंबा)
Updated Tue, 28 Apr 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता अपने पति को झांसा देकर उसके सामने अपने प्रेमी के साथ रफ्फू चक्कर हो गई। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि बेचारा पति कुछ नहीं कर पाया। मामला हिमाचल के चंबा जिले के चुराह घाटी की चरड़ा पंचायत का है। हालांकि नौ दो ग्यारह हुई पत्नी के पति पवन ने पुलिस में उक्त मामले की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित पति न्याय की गुहार लेकर नकरोड़ चौकी पहुंचा। वहां उसने अपना बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी पत्नी उसे बीमारी का हवाला देकर उसके घर गांव भूलीण पंचायत चरड़ा से चिकित्सक के पास लाया था।
विज्ञापन
लेकिन नकरोड़ नामक स्थान पर बीच रास्ते में उसकी पत्नी तीसा के भराड़ा नामक स्थान के युवक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो रफ्फूचक्कर हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। नकरोड़ चौकी के प्रभारी ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन