फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman officer beaten by in laws during domestic violence case counseling at mandi

घरेलू हिंसा मामले में काउंसलिंग करने गई महिला अधिकारी को ससुरालियों ने पीटा

Mon, 24 Jun 2019 09:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Jun 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
woman officer beaten by in laws during domestic violence case counseling at mandi
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के भराड़ू क्षेत्र में सोमवार को घरेलू हिंसा को लेकर पति पत्नी की काउंसलिंग करने गई महिला संरक्षण अधिकारी व मायके पक्ष के लोगों को ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने डंडों से पिटाई कर डाली।

विज्ञापन


जिससे अधिकारी समेत अन्य लोगों को चोटें आई हैं। जोगिंद्रनगर पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश हाल संरक्षण अधिकारी सर्कल भराड़ू प्रोजेक्ट ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह सोमवार को भराड़ू क्षेत्र के एक गांव में गई थी। जहां पति-पत्नी का घरेलू हिंसा का मामला विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग के लिए मायके पक्ष से ये लाेग साथ थे

काउंसलिंग के लिए मायके पक्ष से पिता, बहन व अन्य रिश्तेदार भी साथ थे। अपना परिचय देने के बाद महिला अधिकारी ने सास से बात की। इस बीच पीड़िता अपने रोजमर्रा का सामान अपने कमरे से निकाल रही थी।

इसी दौरान उसका पति, सास, ससुर व देवर एकदम से कमरे में गए और उससे मारपीट करके बाहर निकाल दिया। जब ये वापस आने लगे तो जैसे ही घर से नीचे सीढ़ियां उतरे तो हाथों में डंडा और कुदाली लिए हमलावर रास्ता रोककर गाली-गलौज करने लगे।

अचानक उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और सभी उन पर टूट पड़े। सास व देवर ने भी हाथ-मुक्कों से मारपीट कर धक्का-मुक्की की। इससे सभी को चोटे आई हैं। पुलिस ने महिला अधिकारी की शिकायत पर जोगिंद्रनगर पुलिस थाना में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed