फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman Obscene video viral in mandi Six arrested for interrogation

अश्लील वीडियो डाउनलोड कर महिला के नाम से कर दिया वायरल, छह गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2019 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 04 Sep 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
woman Obscene video viral in mandi Six arrested for interrogation
MMS Video in bathroom

कुछ शातिरों ने पोर्न साइट से अश्लील वीडियो डाउनलोड कर शहर की एक महिला के नाम से वायरल कर दिया। महिला को जब इस बात का पता चला तो उसने महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में शहर के एक दुकानदार सहित छह लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए धरा है। आरोपियों के मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में 154 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पीड़ित महिला का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद वह काफी परेशान है। क्योंकि उसे समाज में शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है। असल में वीडियो किसी और का है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी गुरदेव शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

डिलीट वीडियो फारेंसिक जांच में होगा रिक्वर : रीता

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रीता शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक छह लोगों को वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने थाना में पूछताछ के लिए बुलाया है।  इन सभी लोगों के मोबाइल फोन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।

लेकिन मोबाइल में वीडियो नहीं मिले हैं। इन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंदेशा है कि इस वीडियो को आरोपियों ने अपने मोबाइल से डिलीट कर दिया है। अब फॉरेंसिक लैब में इसे दोबारा रिकवर किया जाएगा। 

पहले वायरल अश्लील वीडियो में पुजारी समेत चार हो चुके हैं गिरफ्तार
इससे पहले मंडी में एक युवक-युवती का वायरल अश्लील वीडियो खूब चर्चा में रहा। इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इसमें एक पुजारी भी शामिल है। मामले में 31 अगस्त को एक युवक को गिरफ्तार किया गया था।

सोमवार को पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया। बता दें कि बीते माह युवक-युवती का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के साथ युवक और युवती की तस्वीरें भी वायरल हो गई थी। युवती के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दी थी और आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed