फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman molested in private bus in shimla.

बस में कर रहा था छेड़खानी, 'मर्दानी' ने चप्पल से की धुनाई

Mon, 14 Sep 2015 10:19 AM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
woman molested in private bus in shimla.

निजी बस में सफर कर रही महिला ने अधेड़ को चप्पल से पीट डाला। भीड़ का फायदा उठाकर अधेड़ महिला को छेड़ रहा था। घटना बीसीएस बस स्टॉप (शिमला, हिमाचल प्रदेश) की है। मामला गड़बड़ होता देख अधेड़ वहां से फरार हो गया। हालांकि, महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन


रात करीब साढ़े आठ बजे पंथाघाटी की ओर से जा रही निजी बस सवारियां उतारने के लिए बीसीएस के पास रुकी। छेड़छाड़ की शिकार महिला को भी पंथाघाटी की ओर जाना था। अधेड़ भी वहीं खड़ा बस का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन

बस से छलांग लगाकर चंपत हो गया अधेड़

woman molested in private bus in shimla.

बस बीसीएस बस स्टॉप के पास रुकी। बीसीएस की सवारियां वहां उतरीं, इसके बाद सवारियां बस के अंदर चढ़ने लगती हैं। बताया जा रहा है कि महिला के पास सामान अधिक था। वो बस के अंदर सामान रख रही थी कि पीछे से अधेड़ भी चढ़ गया। बस में काफी भीड़ थी।

इसी का फायदा उठाकर महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने पांव से चप्पल उतारी और अधेड़ की पिटाई कर दी। बस अभी स्टॉप पर ही खड़ी थी। मामला बढ़ गया, ऐसे में अधेड़ ने बस से छलांग लगाई और चंपत हो गया। मामला शांत होने के बाद बस चली। बस में सवार कई लोगों ने महिला की पीठ थपथपाई। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed