{"_id":"0a30b10f3032974ea999e945cf639181","slug":"woman-killed-by-lighting-in-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 07 Sep 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में भी मौसम कहर बरपाने लगा है। पिछले 48 घंटों से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो रही है।
विज्ञापन
इसी बीच, मंडी में पटड़ीघाट पंचायत के हड़सर गुलेला में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। रविवार को रेखा देवी (33) आंगन से कपड़े उठा रही थी।
इस दौरान घर के पास बिजली गिरने से वह बेहोश हो गई। उसे जोनल अस्पताल मंडी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि अगले दो दिन तक प्रदेश के मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
सोमवार और मंगलवार को गर्जना के साथ बारिश होगी। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।