फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman kidnapped and raped in the name of crematorium worship at solan

श्मशान पूजा के बहाने महिला का अपहरण कर किया दुष्कर्म, दो तांत्रिक गिरफ्तार

Thu, 18 Jul 2019 08:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Jul 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
woman kidnapped and raped in the name of crematorium worship at solan
प्रतीकात्मक तस्वीर

श्मशान पूजा के बहाने महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दो तांत्रिकों को गिरफ्तार कर कोर्ट से पांच दिन की रिमांड पर ले लिया है। आरोपी दोनों गुरु-चेला सोलन के कनाह गांव में तंत्रमंत्र की दुकान चलाते हैं।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान प्रकाश निवासी कनाह (दमकड़ी) और ज्ञान प्रकाश निवासी तुंदल (बडोल) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला आरोपियों के पास इलाज कराने आई थी। महिला को आरोपियों ने श्मशान पूजा की बात कही।
विज्ञापन


महिला के अनुसार जब उसे झांसे में ले रहे थे, वहां एक अन्य महिला और उसका बच्चा भी था। आरोपियों ने दोनों महिलाओं को पूजा के लिए राजी किया। शाम को दोनों आरोपी दोनों महिलाओं और बच्चे को वाहन में सिरमौर ले गए और अंधेरे कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दोनों आरोपियों ने पीड़ित महिला से दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार वह सुबह आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूटकर वापस आई और परिवार को पूरी बात बताई। उसके बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।

पुलिस ने अनुष्ठान करते वक्त पकड़े दोनों आरोपी 

woman kidnapped and raped in the name of crematorium worship at solan

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 376 (2)4, 420, 365, 366, 342, 120 व 506 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दूसरी महिला अभी तक सामने नहीं आई है, पुलिस उसकी तलाश करेगी।  

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गुरु-चेला को उनके ठिकाने कनाह से गिरफ्तार किया है। जिस समय पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने मौके पर पहुंची तो दोनों किसी अनुष्ठान में व्यस्त थे और उस समय करीब दो दर्जन महिला व पुरुष इन आरोपियों से अपना उपचार करवा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed