{"_id":"5e01f2ba8ebc3e87e577aa05","slug":"woman-hangs-herself-from-the-tree-and-dies-this-is-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, ये है वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, ये है वजह
Tue, 24 Dec 2019 04:43 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Dec 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू जिले में सैंज घाटी के सारी गांव की 35 वर्षीय महिला ने कहु के पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस के मुताबिक महिला की बड़ी बेटी ने अपनी मर्जी से कहीं शादी कर ली थी। इसके बाद से वह परेशान चल रही थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामदेई (35) पत्नी ज्ञान चंद, गांव सारी, डाकघर ब्रैहिन, तहसील सैंज ने बुहाड़ा (अपने दूसरे घर) में कहू के पेड़ से फंदा लगाया था। घटना की सूचना मिलते ही उसके माता-पिता और परिजन भी वहां पहुंचे। एसआई राम कुमार भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि 35 वर्षीय महिला की फंदा लगाए जाने से मौत हुई है। महिला के परिजनों ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। शुरुआती जांच में पाया गया कि महिला की सबसे बड़ी बेटी ने अपनी मर्जी से कहीं शादी कर ली थी। इसके बाद से वह परेशान चल रही थी। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन