फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman from Una and man from Hamirpur reached Chamba on foot amid curfew

कर्फ्यू के बीच महिला ऊना और पुरुष हमीरपुर से पैदल पहुंच गए चंबा, मामला दर्ज

Tue, 21 Apr 2020 04:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर/मैहला (चंबा)/कंडाघाट (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर/मैहला (चंबा)/कंडाघाट (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Apr 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Woman from Una and man from Hamirpur reached Chamba on foot amid curfew
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में कर्फ्यू और लॉकडाउन तोड़ने के मामले लगातार आ रहे हैं। चंबा जिले में महिला और व्यक्ति छिपकर ऊना और हमीरपुर से यहां पहुंच गए। इनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चंबा के विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत बकाण में एक महिला बिना अनुमति के ऊना से पैदल अपने गांव फाट पहुंच गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पंचायत बकाण के सचिव ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनकी पंचायत में एक महिला 20 अप्रैल को धारना गांव पहुंची है। जबकि उसका पति अपने मूल निवास स्थान फाट में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला बिना किसी अनुमति के बाहरी जिला से चंबा में पहुंची। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस आगामी जांच कर रही है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि इस बारे जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कहा कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी इधर, उपमंडल भरमौर के गांव सेरी में एक व्यक्ति बिना अनुमति के हमीरपुर से पहुंचा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने इस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। व्यक्ति को 28 दिनों के लिए भरमौर स्थित क्वांरटीन सेंटर में भेजा। पुलिस को सूचना मिली कि सेरी गांव निवासी कुंज लाल निवासी गांव सेरी किसी कारणवश हमीरपुर में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्फ्यू के चलते कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के आवाजाही नहीं कर सकता। लेकिन, कुंज लाल हमीरपुर से बिना अनुमति के भरमौर के सेरी गांव में पहुंच गया। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई की। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि बिना अनुमति आए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

होम क्वारंटीन किया, निकल गया घूमने

वहीं, सोलन जिले के कंडाघाट के हिमरी गांव में होम क्वारंटीन व्यक्ति ने नियमों की अवहेलना की है। अश्वनी कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति को घर में ही 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया था, लेकिन व्यक्ति कर्फ्यू में नियमों की अवहेलना कर घर से बाहर घूम रहा था। थाना प्रभारी बृज लाल ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

चायल में तीन युवकों पर मामला
चायल के हिमरी गांव में तीन युवकों पर कर्फ्यू नियमों की अवहेलना करना महंगा पड़ गया। तीन युवकों रात को झुंड बनाकर खड़े थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, थाना प्रभारी बृज लाल ने बताया कि कर्फ्यू नियमों को दरकिनार करने पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पेट्रोल के टैंकर में छिपकर पंजाब से किन्नौर पहुंच गया युवक

किन्नौर जिले के बु्रआ गांव का युवक लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल के टैंकर में पंजाब से किन्नौर पहुंच गया। जैसे ही प्रशासन और पुलिस को उसकी जानकारी लगी तो उसे तुरंत परिवार सहित 14 दिन के होम क्वारंटीन पर भेज दिया है। पुलिस ने टैंकर चालक और उक्त युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सांगला वैली का युवक पेट्रोल टैंकर में छिपकर पंजाब के जीरकपुर से अपने गांव ब्रुआ पहुंच गया। ब्रुआ पंचायत प्रधान भूपेंद्र सिंह ने मुश्तैदी के साथ सूचना मिलते ही उसे माता पिता के साथ होम आईसोलेट कर दिया। 

पुलिस अधीक्षक किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि रोहित कुमार (23) पिता अमृतलाल  गांव  बु्रआ, तहसील सांगला, जिला किन्नौर पंजाब के जीरकपुर से पैट्रोल टैंकर में छिप का किन्नौर अपने घर  पहुंच गया था। रोहित कुमार पंजाब के मोहाली के नजदीक बटलना में एक होटल में काम करता था और यह युवक 18 तारीख को पेट्रोल टैंकर में छिपकर अपना घर पहुंच गया। टैंकर चालक धर्म सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed