फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman duped of Rs 16 lakh on pretext of getting govt job Baddi solan Himachal pradesh

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगे 16 लाख रुपये

Fri, 07 Feb 2020 11:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Feb 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 16 lakh on pretext of getting govt job Baddi solan Himachal pradesh
job fraud - फोटो : अमर उजाला

बद्दी निवासी एक महिला को पंजाब में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बलौंगी पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह निवासी बरौली खरड़ और राम शरन निवासी जुझार नगर के रूप में हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 406, 420 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया। अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें आरोपियों को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन


बद्दी (हिमाचल प्रदेश) पूजा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह सरकारी नौकरी चाहती थी। इसी बीच वह अपने कॉमन दोस्त के जरिए दोनों के संपर्क में आई थी। इन दोनों ने दावा किया था कि उनकी पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में अच्छी पकड़ है। वह आसानी से उसे नौकरी लगवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक्साइज, पशु पालन और एजुकेशन डिपार्टमेंट में नौकरी दिलाने की बात कही थी। पीड़िता उनकी बातों में आ गई थी। इसके बाद उसने आरोपियों को 16 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने तो उन्हें नौकरी दिलाई और न ही पैसे वापस किए।


फिर आरोपियों ने महिला के फोन उठाने भी बंद कर दिए। महिला ने पुलिस को बताया था कि आरोपियों ने कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया हुआ था। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह का मामला सामने आया है। इस तरह के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। पंजाब पुलिस में डीएसपी लगवाने के नाम पर ठगी तक हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed