{"_id":"5cc554c9bdec2207334c21ed","slug":"woman-beaten-up-by-husband-in-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में एसपी साहब से पाया सम्मान, रात को पीट दी पत्नी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिन में एसपी साहब से पाया सम्मान, रात को पीट दी पत्नी
Sun, 28 Apr 2019 03:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Apr 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के मामले में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित दौलतपुर चौक पुलिस चौकी प्रभारी को पकड़वाने वाले व्यक्ति पर पत्नी से मारपीट का केस दर्ज किया गया है। एसपी से विशेष सम्मान पाकर सुर्खियां बटोरने वाला शिकायतकर्ता बीती रात को ही पत्नी को कथित रूप से पीटने के आरोप में फंस गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पत्नी से मारपीट के आरोपी को एसपी दिवाकर शर्मा ने विशेष रूप से सम्मानित किया था। उसे 11 हजार नकद और प्रशस्ति पत्र भी दिया गया था। जब वह सम्मान पाकर घर लौटा तो उसका पत्नी के साथ झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
महिला ने रात को पुलिस चौकी दौलतपुर चौक फोन करके मारपीट करने की शिकायत की। सूचना मिलने पर गगरेट थाना से एएसआई रमेश कुमार, स्थानीय चौकी से हेड कांस्टेबल पुष्पिंदर सिंह, महिला पुलिस कर्मी राज देवी एवं कंचन कुमारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने महिला के बयान कलमबद्ध करके उसका स्थानीय अस्पताल में मेडिकल करवाया। थाना प्रभारी नंद लाल इंदौरिया ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत मिलने पर उसके तथाकथित पति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।