फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   When the policeman pointed to police revolver

जब पुलिसवाले ने पुलिस पर तान दी रिवाल्वर

Mon, 17 Nov 2014 11:56 AM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
When the policeman pointed to police revolver

शहर की स्मार्ट पुलिस ने शनिवार रात को ढली चौक पर तांडव मचाया। आरोप है कि पुलिस जवान ने ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को रिवाल्वर से धमकाया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


हाथापाई हुई और मामला और उलझ गया। मामले में दो और पुलिस जवान भी कूद पड़े। वारदात की सूचना देने के लिए पुलिस अफसरों को फोन घनघनाने लगे। इनमें से एफआईआर में नामजद दो आरोपी जिला पुलिस अफसरों की सरकारी गाड़ियां भी चलाते हैं।
विज्ञापन


वह वारदात के समय ये रामपुर से शिमला लौट रहे थे। जानकारी मिलने के बाद उच्च अफसरों ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ थाना ढली में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कांस्टेबल धीरज ने कहा कि वह और एचएचसी विकास रात्रि गश्त पर थे। ढली चौक पर उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमता हुआ दिखाई दिया। इसी दौरान तीन गाड़ियां ठियोग की तरफ से आईं।

इनमें से एक गाड़ी से ज्योति नाम का व्यक्ति गाड़ी से नीचे उतरा और कहने लगा कि उक्त व्यक्ति से क्यों पूछताछ कर रहे हो। ज्योति ने गाली गलौज शुरू कर दी।

गाड़ी से राजीव राजटा और दिनेश भी उतरे। उन्होंने रिवाल्वर से धमकाया और मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। ढली पुलिस का कहना है कि सभी का मेडिकल करवाया गया है। इसमें आरोपी पक्ष भी पुलिस महकमे में ही कार्यरत है।

क्या कहता है पुलिस प्रशासन

When the policeman pointed to police revolver

डीएसपी (हेडक्वार्टर) रामलाल बंसल ने कहा कि शनिवार को उनका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं था इसलिए वह घर पर रेस्ट कर रहे थे। एसएचओ ढली ने उन्हें मामले की जानकारी नहीं दी है।

उधर, एसएचओ पीडी ठाकुर ने कहा कि वह मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं है। इसलिए डीएसपी से ही बात करें। उन्होंने कहा कि एफआईआर हुई है। इससे अधिक वह कुछ नहीं बता सकते।

इसलिए विवाद
बताया जा रहा है कि जब दोनों पुलिस कर्मचारी संदिग्ध से पूछताछ कर रहे थे तो इससे ट्रैफिक जाम लग रहा था। गाड़ी से उतरने वाले शख्स ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से कहा कि सख्ती से क्यों पूछताछ कर रहे हो?

इस बात पर विवाद हुआ। मौके पर डीएसपी रैंक के एक अफसर भी मौजूद थे। सभी रामपुर से शिमला की ओर लौट रहे थे।
पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां भी चलाते हैं दो आरोपी रात्रि गश्त पर थाने में ढली थाना के जवान, युवक से हो रही थी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed