{"_id":"5dcfd9008ebc3e54b2003d07","slug":"vigilance-team-raid-in-medical-store-large-consignment-of-drugs-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर से 1030 नशीले कैप्सूल बरामद, विजिलेंस टीम ने दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर से 1030 नशीले कैप्सूल बरामद, विजिलेंस टीम ने दी दबिश
Sat, 16 Nov 2019 04:39 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Nov 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिले प्रशासन के नशा मुक्ति अभियान में विजिलेंस भी कूद गई है। विजिलेंस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देहलां के एक मेडिकल स्टोर से नशे के प्रतिबंधित 1030 कैप्सूल खेप बरामद किए हैं। विजिलेंस ने दवाइयों की खेप कब्जे में लेकर मेडिकल स्टोर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम की अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के नशा माफिया में हड़कंप मच गया। छापे की सूचना मिलते ही नशा माफिया के लोग इधर-उधर खिसक लिए। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एएसपी विजिलेंस सागर चंद्र और ड्रग इंस्पेक्टर ऊना पंकज ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए देहलां स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा की। इस दौरान मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयों के 1030 कैप्सूल बरामद किए गए।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान मेडिकल स्टोर का मालिक कोई जवाब नहीं दे पाया। एएसपी विजिलेंस सागर चंद्र का कहना है कि काफी दिनों से देहलां के मेडिकल स्टोर में नशे की प्रतिबंधित दवाइयां बेचने की सूचना मिल रही थी। ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर पर दबिश दी, जहां से काफी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन