फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Video of young man of Rohru viral on social media

वीडियो वायरल: मुझे चिट्टे ने बर्बाद कर दिया, आने वाली पीढि़यों को बचाओ

Fri, 14 Dec 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 14 Dec 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Video of young man of Rohru viral on social media

सोशल मीडिया पर वीरवार को एक युवक का वीडियो खूब वायरल हुआ। युवक खुद को रोहड़ूू के टिक्कर का रहने वाला बता रहा है। युवक फेसबुक लाइव पर खुल कर बोल रहा है कि वह चिट्टे का आदी है, इस नशे ने उसे बर्बाद कर दिया है, लेकिन वह आने वाले पीढि़यों को इस नशे के प्रकोप से बचाना चाहता है।

विज्ञापन


वीडियो में युवक नशे की हालत में लग रहा है। वीडियो में युवक दावा कर रहा है कि राजनितिक लोगों, पुलिस और चिट्टा माफियों के बीच मिलीभगत के कारण गांव गांव तक चिट्टे की खेप पहुंच रही है।
विज्ञापन


रोहड़ूू, जुब्बल, चिड़गांव, टिक्कर, पुजारली, कुठारी, मेलठी, शरौंथा, कोटखाई के तक चिट्टा माफिया की जड़े पहुंच चुकी है। मिलीभगत न हो तो बार्डर से एक सुई तक अंदर नहीं आ सकती तो आखिर चिट्टे की खेप कैसे प्रदेश के भीतर पहुंच रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मैं अपनी जिंदगी से परेशान हूं’

युवक ने दावा किया कि अगर पुलिस साथ दे तो वह दिल्ली में चिट्टे का कारोबार कर रहे नाइजीरियनों की पूरी गैंग को पकड़वा सकता है। युवक वीडियो में कह रहा है कि अगर युवा अपने इस्तेमाल के लिए चिट्टा बाहर से ला रहे हैं तो उसे बच्चों को न बेचें, बस खुद ही इस्तेमाल करें।

वीडियो में युवक कह रहा है कि ‘मैं अपनी जिंदगी से परेशान हूं। मैं नहीं चाहता कोई और भी मेरी तरह बर्बाद हो जाए।’ बर्फबारी के दौरान छोटे से कमरे में आग सेकते हुए युवक ने फेसबुक लाइव पर वीडियो शूट करवाया है।

इस दौरान कमरे में कुछ अन्य युवक भी मौजूद हैं। युवक संपन्न परिवार का लग रहा है। युवक के पास महंगा मोबाइल है। अभिभावकों द्वारा युवाओं को अधिक पैसा देने की प्रवृति पर भी युवक सवाल उठा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed