{"_id":"5da9f0278ebc3e016968956f","slug":"video-of-cruel-beating-of-woman-and-man-in-mandi-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में महिला और पुरुष की निर्मम पिटाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंडी में महिला और पुरुष की निर्मम पिटाई, वीडियो वायरल
Fri, 18 Oct 2019 10:32 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी के सुंदरनगर में एक महिला और पुरुष की निर्मम पिटाई के चार वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई है। इस वीडियो में कुछ लोग एक पुरुष और महिला के साथ इंसानियत की हदें पार कर थप्पड़, लात, घूंसे और बेलन से पिटाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो में पुरुष की टांगे और मुंह को रस्सी और कपड़े से बांध दिया है। वायरल वीडियो में मंडी की स्थानीय भाषा मंडयाली का प्रयोग हुआ है। वीडियो देखकर लगता है कि महिला और पुरुष से आपत्तिजनक संबंधों को लेकर मारपीट की जा रही है।
विज्ञापन
वीडियो में मौजूद औरत एक बच्चे को दूध भी पिला रही है। उधर, मामले में जब डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मारपीट को लेकर पुलिस के पास कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अगर कोई शिकायत पुलिस के पास आती है तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन