फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Video analyst caught with heroin suspended , HPCA takes action

हेरोइन के साथ पकड़ा वीडियो एनालिस्ट निलंबित, एचपीसीए ने की कार्रवाई

Wed, 23 Oct 2019 08:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/ठाकुरद्वारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/ठाकुरद्वारा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Oct 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
Video analyst caught with heroin suspended , HPCA takes action
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किए रणजी टीम के वीडियो एनालिस्ट बिशप सेन को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने डमटाल में बिशप सेन सहित तीन लोगों से हेरोइन गिरफ्तार किया था। एचपीसीए के मीडिया प्रभारी मोहित सूद ने बिशप सेन को सस्पेंड करने की पुष्टि की। उधर, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


वीडियो एनालिस्ट के नशे के साथ गिरफ्तारी का मामला सामने आने पर एचपीसीए की अनुशासन समिति ने तत्काल प्रभाव से उसे सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि वीडियो एनालिस्ट के पिता परवीन सेन भी रणजी खिलाड़ी रह चुके हैं। डमटाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने रमन कुमार (29) निवासी बड़ोल धर्मशाला, विक्रम नारायण प्रधान (31) निवासी दाड़ी धर्मशाला और बिशप सेन निवासी एयरपोर्ट रोड शिमला को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed