{"_id":"5a93bbaa4f1c1bff388ba325","slug":"uttar-pradesh-mp-gunman-whips-out-gun-to-truck-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस इतनी सी बात पर यूपी के सांसद के गनमैन ने तान दी चालक पर पिस्टल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस इतनी सी बात पर यूपी के सांसद के गनमैन ने तान दी चालक पर पिस्टल
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर जिले में नेशनल हाईवे पर जामली के पास जाम के दौरान गाड़ी आगे करने पर हुई कहासुनी पर यूपी के सांसद के गनमैन ने ट्रक चालक पर पिस्टल तान दी। जैसे ही स्थानीय लोगों ने वाक्या देखा तो तुरंत उससे पिस्टल छीन ली और पेट्रोलिंग पर गुजर रहे पुलिस कर्मियों को दे दी।
विज्ञापन
इसके बाद सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिस्टल को कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। देर शाम तक पुलिस दोनों का मेडिकल करवाने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यूपी से पर्यटक मनाली घूम कर वाया बिलासपुर लौट रहे थे। जैसे ही वह जामली के पास पहुंचे तो जाम के दौरान एक ट्रक चालक ने उन्हें अपनी गाड़ी को आगे करने को कहा ताकि अपनी गाड़ी वर्कशॉप में लगा सके।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते हाथापाई हो गई। पर्यटकों की गाड़ी पर सांसद लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि उसमें यूपी के एक सांसद की पत्नी बैठी हुई थी। सांसद के गनमैन ने चालक पर पिस्टल तान दी। वहां पर उपस्थित लोगों ने पिस्टल को उसके हाथ से छुड़वाया।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों का मेडिकल करवाया जा रहा है। पिस्टल को भी कब्जे ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।