{"_id":"5d2f3b808ebc3e6ca56c32fd","slug":"up-minor-girl-raped-in-nahan-srimour-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कालाअंब में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 17 Jul 2019 08:45 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 Jul 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत आने वाले एक गांव में उत्तर प्रदेश की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने नाबालिग को अकेला पाकर उसे कमरे में बंद किया और फिर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़िता उत्तर प्रदेश से कालाअंब के तहत एक गांव में रह रहे अपने रिश्तेदारों से मिलने आई थी।
विज्ञापन
शाम के समय अकेला पाकर गांव के ही एक युवक ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के रिश्तेदारों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना कालाअंब में दर्ज कराई। कालाअंब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।