{"_id":"5bd1d908bdec2269be332036","slug":"up-man-arrested-with-fake-degrees-at-damtal-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री लेकर माइग्रेशन को पहुंचा युवक, रजिस्ट्रार ने धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी डिग्री लेकर माइग्रेशन को पहुंचा युवक, रजिस्ट्रार ने धरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डमटाल (कांगड़ा)
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा जिले में फर्जी डिग्री लेकर माइग्रेशन करवाने एक निजी विश्वविद्यालय ने यूपी का एक युवक धर दबोचा है। अरनी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने फर्जी डिग्री लेकर आए इस युवक को पकड़ा। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उसे इंदौरा में पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक के फर्जी डिग्री प्रमाणपत्र पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एक युवक इंदौरा स्थित अरनी विश्वविद्यालय से माइग्रेशन लेने के लिए आया था। उसने जो डिग्री यूनिवर्सिटी में पेश की वह फर्जी पाई गई।
विज्ञापन
इंदौरा थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि अरनी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने इंदौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए बताया कि अमित कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी कुटवा, जिला मुजफ्फरपुर (यूपी) बुधवार को
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में आया और माइग्रेशन प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया, लेकिन जांच में उसकी डिग्री फर्जी पाई गई। रजिस्ट्रार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।