फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Unmarried girl gives birth in toilet and throws him to death.

टॉयलेट में जन्म देकर रोशनदान से फेंक दिया नवजात

Tue, 23 Jun 2015 08:31 AM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
Unmarried girl gives birth in toilet and throws him to death.

बस अड्डे के टॉयलेट में अविवाहित युवती ने बच्चे को जन्म देकर उसे रोशनदान से बाहर फेंक दिया। युवती खुद फरार होने की फिराक में थी लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले का है।

विज्ञापन


सिरमौर जिले के ददाहू बस अड्डे के टॉयलेट में सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे एक अविवाहित युवती ने बच्चे को जन्म देकर उसे रोशनदान से बाहर फेंक दिया।

युवती खुद बस में बैठकर फरार होने की फिराक में थी लेकिन उसे धर दबोच लिया गया। पुलिस ने नवजात का शव बरामद कर लिया है। नवजात का डीएनए टेस्ट और पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में कराया जाएगा।

विज्ञापन

ददाहू अस्पताल के कर्मचारी ने पहचान ली युवती

Unmarried girl gives birth in toilet and throws him to death.

हिरासत में ली गई युवती का भी मेडिकल कराया जा रहा है। इसकी पुष्टि एसपी सौम्या सांबशिवन ने की है। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर रेणुका थाने से एएसआई रघुवीर सिंह व नायब तहसीलदार ददाहू जसमेर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नवजात का शव कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की।

युवती बस में बैठकर गांव जा रही थी लेकिन ददाहू अस्पताल के एक कर्मचारी ने उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। एसपी सौम्या ने बताया कि नवजात की पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाएगी। फिलहाल हिरासत में ली गई युवती का मेडिकल करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed