{"_id":"5a6ae0c24f1c1b88268b6aec","slug":"unknown-persons-robbed-60-thousand-after-making-salesman-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां सेल्समैन को बंधक बना कर शराब के ठेके से 60 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां सेल्समैन को बंधक बना कर शराब के ठेके से 60 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो , कंडाघाट(सोलन)
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के ठेके से चार लुटेरों ने सेल्समेन को बंधक बनाकर 60 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया है। घटना कंडाघाट-चायल मार्ग पर स्थित शराब ठेके की है। लुटेरों ने रात के समय ठेके पर मौजूद सेल्समेन को डरा-धमका कर इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
इसके बाद उक्त व्यक्ति ने इसकी सूचना ठेकेदार को दी। इसकी शिकायत कंडाघाट थाना में भी की गई। पुलिस ने मौके पर पंहुच मामले की जांच शुरू कर दी है। लुटेरे अभी तक फरार बताए जा रहे है। इनकी तलाश चल रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कंडाघाट-चायल मार्ग पर स्थित शराब ठेके पर बुधवार देर रात चार लुटेरे गाड़ी में ठेके के समीप पहुंचे। उन्होंने ठेके का दरवाजा तोड़ कर अंदर मौजूद सेल्समेन को डरा-धमका कर गल्ले से करीब 60 हजार की नगदी उड़ा ली।
विज्ञापन
इसकेे बाद वे मौके से फरार हो गए है। इसके बाद सेल्समेन रंजीत ने इसकी सूचना ठेकेदार और पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बता दें जिस क्षेत्र में लूटपाट हुई वहां से थोड़ी ही दूरी पर एनएच पर पुलिस यातायात व सहायता कक्ष भी है।
लेकिन इस लूटपाट का किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई। शातिर कार्य को अंजाम देकर मौके से फरार होने में भी सफल रहे।
एसएचओ कंडाघाट संदीप शर्मा ने कहा कि सेल्समेन की शिकायत पर पुलिस ने मौके का जायजा लिया। फिलहाल लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उन्हें पुलिस जल्द ही पकड़ लेगी।