फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two youths attacked with cricket bat, five arrested in kullu

दो युवकों पर क्रिकेट बैट से जानलेवा हमला, पांच गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2020 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Mar 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Two youths attacked with cricket bat, five arrested in kullu
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार में क्रिकेट बैट से दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बंजार मेला ग्राउंड में जब दो युवक अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे तो पांच युवक क्रिकेट बैट लेकर आए और दोनों पर टूट पड़े। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को मेला ग्राउंड बंजार में चंद्रसेन पुत्र तिलक राज गांव घाट डाकघर नोहांडा रोपा और अमर चंद निवासी बंजार क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान कुछ युवा क्रिकेट बैट लेकर आए। उनके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी ओमकार गांव घाट नोहांडा बंजार, हेम चंद गांव झलेरी बंजार, तेज प्रताप गांव पेखड़ी डाकघर नोहांडा बंजार, प्रेम सिंह गांव शलिंगा डाकघर नोहांडा बंजार और पुरुषोत्तम गांव शलिंगा डाकघर नोहांडा बंजार को गिरफ्तार किया। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को बंजार न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed