{"_id":"5a22bcb54f1c1b74698bf6a6","slug":"two-police-personal-suspended-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कर्मचारी निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईवीएम की सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कर्मचारी निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब में ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। एएसपी की ओर से बुलाए गए सडन फॉल इन के दौरान दोनों कर्मचारी रोल कॉल में गैरहाजिर पाए गए। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
अब दोनों कर्मचारियों को पुलिस लाइन झलेड़ा में तैनात किया गया है। उनकी जगह अन्य कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। एएसपी दिनेश कुमार ने कर्मियों की ओर से ईवीएम की सुरक्षा में किसी तरह की कोताही की बात से इनकार करते हुए कहा कि सडन फॉल इन में हाजिर न होने पर कर्मियों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
ईवीएम की सुरक्षा में अन्य कर्मियों की भी तैनाती रहती है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात पुलिस के आला अधिकारियों की टीम औचक निरीक्षण के लिए अंब पहुंची। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात जिले के पुलिस कर्मियों को रोल कॉल के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
इनमें दो पुलिस कर्मी गैर हाजिर रहे। कर्मचारियों के गैर हाजिर होने पर तुरंत कार्रवाई करते उन्हें निलंबित करने के निर्देश दे दिए। दोनों कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है। विभागीय जवाबदेही के बाद इस पर उचित निर्णय लिया जाएगा।
एएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि सडन फॉल इन किया गया था। इसमें सभी जवानों को रोल कॉल की गई। इस दौरान दो पुलिस कर्मी गैर हाजिर रहे हैं, जिसके चलते कार्रवाई की गई है।