{"_id":"5c5d9e5bbdec22738b6ae719","slug":"two-ca-accused-in-technomack-scam-sent-to-judicial-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्नोमैक घोटाले के आरोपी दो सीए न्यायिक हिरासत भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेक्नोमैक घोटाले के आरोपी दो सीए न्यायिक हिरासत भेजे
Tue, 12 Feb 2019 11:35 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: ashok chauhan
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन टेक्नोमैक घोटाले में गिरफ्तार दोनों आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट को अदालत में पेश किया गया। सीआईडी टीम ने दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। शुक्रवार तक की पुलिस रिमांड के बाद शुक्रवार को अदालत ने दोनों को 13 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में अब तक एक दर्जन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। करीब 4200 करोड़ के इंडियन टेक्नोमैक घोटाले में सीआईडी की टीम ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सीआईडी की टीम ने अप्रैल 2016 को मामला दर्ज करवाया था। जिसमें दोनों चार्टर्ड अकाउंटेंट सीआईडी की टीम ने टेक्नोमैक घोटाले में दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट शैलेंद्र नाथ (45) व अरुण आहूजा (50) को राजधानी से ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-420, 468, 471, 406, 409, 411, 201, 217, 218 और 120बी के अलावा पीसी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों की ऑडिट रिपोर्ट और बैलेंस शीट के आधार पर ही कंपनी पर विश्वास किया गया।
विज्ञापन
इसी के आधार पर विभिन्न बैंकों ने करीब 1600 करोड़ों के ऋण दिए थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत से शुक्रवार तक पुलिस रिमांड मिली थी। इस दौरान सीआईडी टीम ने दोनों से पूछताछ की है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को फिर से पांवटा अदालत में पेश किया गया। पांवटा अदालत से न्यायिक हिरास्त में भेज दिया गया है। उधर, एसपी सीआईडी संदीप धवल ने पुष्टि की है। दोनों आरोपियों को पांवटा अदालत से 13 फरवरी 2018 तक के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन